Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 11
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : गोधर गंसाडिह में संचालित लोहा गोदाम की लाइसेंस जांच की मांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : गोधर गंसाडिह में संचालित लोहा गोदाम की लाइसेंस जांच की मांग
विज्ञापन
  • धनबाद : गोधर गंसाडिह में संचालित लोहा गोदाम की लाइसेंस जांच की मांग

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। केन्दुआडीह क्षेत्र अंतर्गत गोधर गंसाडिह में बड़े पैमाने पर संचालित लोहा गोदाम की लाइसेंस की निष्पक्ष जांच की मांग की। 

अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सोशल मीडिया फॉर x पर झारखंड सरकार, झारखंड पुलिस, धनबाद पुलिस, सीआईएफ को ट्वीट कर गोदाम की वैधता और लाइसेंस की जांच कराने की मांग की है।

रत्नेश कुमार ने अपने ट्वीट में सवाल उठाते हुए कहा कि गोधर गंसाडिह में संचालित लोहा गोदाम अवैध रूप से चल रहा है या वैध रूप से, इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि गोदाम में बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से लोहा खपाया जाता है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर गोदाम के लाइसेंस, संचालन की वैधता तथा वहां हो रहे लोहे के कारोबार की जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन