Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 287
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : पिलर कटाई की सूचना पर CISF की तुरंत कार्रवाई, रानी बाजार में पुराने मुहाने की भराई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : पिलर कटाई की सूचना पर CISF की तुरंत कार्रवाई, रानी बाजार में पुराने मुहाने की भराई
विज्ञापन
  • धनबाद : पिलर कटाई की सूचना पर CISF की तुरंत कार्रवाई, रानी बाजार में पुराने मुहाने की भराई

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। बीसीसीएल एरिया-4 के रानी बाजार इलाके में जमीन के नीचे कथित रूप से पिलर कटाई की सूचना मिलते ही CISF ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर जांच की। सूचना मिलते ही CISF की टीम रानी बाजार पहुंची और पुराने मुहाने समेत आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया।

मामला कतरास थाना क्षेत्र के सलानपुर 10 नंबर सीम, गुहीबांध–बालू बैंकर क्षेत्र से जुड़े पुराने मुहाने का है। बताया जा रहा है कि यह मुहाना करीब 25 वर्षों से बंद था। भूमिगत पिलर कटाई की आशंका को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन देकर जांच की मांग की थी हालांकि ग्रामीणों से पहले CISF को सूचना पहले ही मिल चूका था!

सूचना को गंभीरता से लेते हुए CISF जवानों ने मौके पर पहुंचकर मुहाने और आसपास के क्षेत्र की जांच-पड़ताल की। जांच के बाद पुराने मुहाने की तत्काल भराई कर दी गई। रानी बाजार घनी आबादी वाला इलाका है। ऐसे में भूमिगत खनन गतिविधियों की किसी भी आशंका को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी वाले क्षेत्रों में ऐसे संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी और समय-समय पर जांच जरूरी है।

CISF की त्वरित कार्रवाई और पुराने मुहाने की भराई से इलाके में अवैध खनन की गतिविधियों पर रोक लगाने का संदेश गया है। कार्रवाई के दौरान CISF एवं BCCL के कर्मी मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन