- बेटे को जन्म देने के कुछ घंटे बाद महिला दारोगा की मौत
- पुलिस महकमे में शोक की लहर
टीम एबीएन, रांची। 2018 बैच की महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप का इलाज के दौरान निधन हो गया। सुमित्रा कच्छप की पोस्टिंग गिरिडीह जिला बल में थी और वर्तमान में उन्हें झारखण्ड हाईकोर्ट, राँची में गिरिडीह जिला बल के कोर्ट नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था।
सबसे दुखद बात यह है कि सुमित्रा ने मंगलवार सुबह ही राँची के तुपुदाना स्थित राजेंद्र नर्सिंग होम में ऑपरेशन के जरिए एक बेटे को जन्म दिया था। बच्चे के जन्म की खुशी अभी परिवार ने ठीक से महसूस भी नहीं की थी कि देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए तत्काल दूसरे अस्पताल ले जाया गया।