- वज्रपात और सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत पर इंटक अध्यक्ष आलोक साहू ने जताया शोक
- परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा - सदर अस्पताल की लापरवाही पर जताई गहरी नाराजगी
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। हेसल डंपिंग यार्ड में कार्यरत मजदूर अयूब अंसारी, कोयली उरांव आकाशी ग्राम का ब्रजपात से एवं जीतन साहू ग्राम मुंडो का गाड़ी से दुर्घटना में मौत हो गई।सूचना मिलते ही लोहरदगा जिला इंटक के अध्यक्ष सह माननीय सांसद सुखदेव भगत के निजी सचिव आलोक कुमार साहू तत्काल सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।
मौके पर मौजूद सांसद स्वास्थ्य प्रतिनिधि सोनू कुरैशी एवं श्री साहू ने जल्द से जल्द शवों का पोस्टमार्टम करवाया तथा शवों को ले जाने के लिएएंबुलेंस का व्यवस्था करवाया। मौके परआलोक कुमार साहू जी ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। मजदूर के साथ दो और व्यक्तियों के भी मृत्यु हो गई है। सांसद श्री सुखदेव भगत के प्रयास से सरकारी प्रावधान के अंतर्गत सभी मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा दिलाया जाएगा।
श्री साहू ने बताया कि अयूब अंसारी का शव कल 4 बजे ही अस्पताल आ गया था, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण कल उनका पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। इस पर उन्होंने सिविल सर्जन से फोन पर बात कर गहरी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि अगर अस्पताल तत्काल कार्रवाई करता तो पोस्टमार्टम कल ही हो जाता और गरीब परिवार को इतना इंतजार नहीं करना पड़ता।
इसी दौरान उन्होंने अस्पताल की एक और लापरवाही को उजागर किया। चट्टी गांव के एक गरीब व्यक्ति को कुत्ते ने काट लिया था, लेकिन सदर अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं होने के कारण उसे बाहर मेडिकल दुकान से महंगी दवा खरीदनी पड़ी।
श्री साहू ने सिविल कहा दवा नहीं रहने के कारण हमारी सरकार की बदनामी हो रही है, जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।आप तुरंत दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सांसद स्वास्थ्य प्रतिनिधि सोनू कुरैशी, भंडरा सांसद प्रतिनिधि विजय चौहान, कांग्रेस नेता रफीक अंसारी, मुखिया सुरेंद्र उरांव सहित कई लोग उपस्थित थे।