- कोडरमा : चंद्रवंशी महासभा इन्दरवा बस्ती के बैठक में कई निर्णय
एबीएन न्यूज नेटवर्क, झुमरी तिलैया। अखिल भारतवर्षीय क्षत्रिय चन्द्रवंशी महासभा इन्दरवा बस्ती ईकाई वार्ड नं0 04 और 05 के महिला अध्यक्ष मुन्नी देवी के आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई।
इस अवसर पर मुन्नी देवी किसी भी समाज में युवा रीढ का काम करते हैं और सामाजिक ताना बाना बुनने एवं समाज के आयी बुराईयों को दुर करने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने की जरूरत है। इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय क्षत्रिय चन्द्रवंशी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चंद्रवंशी धनबाद को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर उन्होनें कहा कि आज समाज में फैली बुराईयों के प्रति युवाओं को आगे आने की जरूरत है। समाज में महिलाओं का सम्मान के साथ -साथ शिक्षा के क्षेत्र में बच्चे पठन पाठन के क्षेत्र में कैसे आगे बढे इसके लिए समाज के बुजुर्गो के साथ-साथ सभी सोचने की जरूरत है। समाज में सुख-दुःख में संगठन के लोगों को आगे आने की जरूरत है ताकि समय रहते समस्या का समाधान हो सके।
मौके पर नगर अध्यक्ष वार्ड पार्षद सोनु चंद्रवंशी, कोडरमा चंद्रवंशी, राजेश चंद्रवंशी, जिला सचिव सुधीर चंद्रवंशी के अलावा अध्यक्ष जयदीप चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष सन्नी चंद्रवंशी, सचिव प्रदीप चंद्रंवंशी, कोषाध्यक्ष धीरज चद्रंवशी, महिला सचिव आरती कुमारी के अलावा पवन चंद्रवंशी, राजकुमार चंद्रवंशी, देव चद्रवंशी, महेश राम चद्रंवशी, बालमुकुद राम, अशोक चद्रवंशी बालेश्वर राम, संतोष चंद्रवंशी, अरूण चंद्रवंशी, ज्योतिष चंद्रवंशी, दिलीप चंद्रवंशी, राजकुमार राम, राजु राम, सचिन चंद्रवंशी, आशीष रवानी सहित महिलाएं उपस्थित थे।