आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहना और उन्हें हरसंभव मदद पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है : रोहित उरांव
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले में वज्रपात की घटना की जानकारी मिलते ही युवा नेता रोहित उरांव तत्काल सदर अस्पताल पहुंचे। वज्रपात से मृतक अयूब अंसारी के परिजनों से मुलाकात कर उन्होंने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं, गंभीर रूप से घायल पूर्णिमा कुजूर के इलाज की जानकारी चिकित्सकों से ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।