Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राम लखन सिंह यादव इंटर कॉलेज में लगा वैक्सिनेशन कैम्प

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राम लखन सिंह यादव इंटर कॉलेज में लगा वैक्सिनेशन कैम्प
विज्ञापन
कोडरमा। झुमरी तिलैया स्थित रामलखन सिंह यादव इंटर कॉलेज में दूसरे दिन छात्र-छत्राओं में वैक्सीन लेने के लिए काफी उत्साह देखा गया। शीतलहरी में भी बच्चे प्रात: 10 बजे से ही वैक्सीन लेने आ रहे थे। कोडरमा प्रखंड विकाश पदाधिकारी रेशम डुंग-डुंग व अंचलाधिकारी अनिल कुमार ने महाविद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वैक्सीनेशन करवा रहे बच्चों से बातचीत कर छात्र-छत्राओं से टीकाकरण और कोरोना नियमों की पालना करने की अपील की। बीडीओ ने वैक्सीनेशन कराने आए बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि सभी बच्चे उत्साह एवं उमंग के साथ कोविड-19 का टीका लगवाएं। इसके साथ अपने-अपने घर, परिवार, रिश्तेदार, चिर परिचितों के बच्चों को भी टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करें। बीडीओ ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोविड-19 के दोनों टीके तथा कोविड अनुकूल व्यवहार, मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेसिंग तथा साबुन एवं सेनेटाइजर से बार-बार हाथ धोना जीवन का सुरक्षा कवच है। इसे सभी को आत्मसात करना होगा और अपने दिनचर्या में शामिल करना होगा। तो वही अंचलाधिकारी अनिल कुमार ने अपील की है कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है। जल्द से जल्द अपने नजदीकी वैक्सीनशन सेन्टर पर जाकर कोरोना का टीका लगवा सकते है। टीकाकरण से ही कोरोना जैसी महामारी पर नियंत्रण किया जा सकता है। मौके पर प्राचार्य डॉ जितेंद्र बहादुर की शुक्रवार को भी कॉलेज में छात्र-छत्राओं को वैक्सीन दिया जाएगा। शिक्षक प्रतिनिधि प्रोकमलेश कमल, प्रो यूपी सिंह, प्रो आरके गुप्ता, प्रो पीएल यादव, प्रो एसके पटेल, प्रो एसएल जोजो, प्रो नीता कुमारी, प्रो बिपिन यादव, प्रो मो समसुद्दीन, प्रो पीएन सिन्हा, प्रो नित्यानंद पांडेय, प्रो चंदन सिंह, प्रो सबिता कुमारी, प्रो अभिषेक रंजन, मोजिब फैज, विशेश्वर यादव, रामचंद्र यादव, कालेश्वर यादव, बालेश्वर महतो, लालन कुमार, विजय यादव, नयन कुमार सिंह, नीरज कुमार, बिष्णुदेव यादव सहित सभी कर्मचारी मैजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,631