Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 40
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : कल से श्याम मंदिर में शुरू होगा चार दिवसीय श्री श्याम महोत्सव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : कल से श्याम मंदिर में शुरू होगा चार दिवसीय श्री श्याम महोत्सव
विज्ञापन

एबीएन सोशल डेस्क। झारखंड राज्य की प्राचीनतम धार्मिक संस्था श्री श्याम मंडल, रांची का 59वां चार दिवस श्री श्याम महोत्सव 17 सितम्बर 2026 को प्रात: 8 बजे श्रृंगार आरती के पश्चात नर - नारायण सेवा के साथ प्रारंभ किया जायेगा। सर्व प्रथम श्री श्याम देव के जयघोष के साथ सुकुरहुटू गौशाला में विधिवत गौ पूजन वन्दन के पश्चात गौ माताओं को गुड़, चोकर, रोटी, हरी सब्जी व चारा भावपूर्ण रूप से खिलाया जायेगा। 

साथ ही गौशाला के परिसर में फलदार वृक्षों का रोपण किया जायेगा।  साथ ही इस कार्यक्रम के दूसरे चरण में संध्या 4 बजे बरियातू स्थित बिरसा मुंडा छात्रावास में वहां के 50 बच्चों के बीच पठन पाठन की सामग्री एवं राशन की सामग्री का वितरण किया जायेगा।  

श्री श्याम महोत्सव के द्वितीय दिवस दिनांक 18 सितंबर को महाराजा अग्रसेन मार्ग स्थित श्री श्याम मन्दिर से संध्या 4 बजे विराट श्री श्याम प्रभु की शोभायात्रा निकाली जायेगी।  उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल, रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी। 

विज्ञापन