Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जाकी लागी लग्न श्री श्याम वो दीया भी जलेगा तुफान में... पर झुमे श्रद्धालु

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जाकी लागी लग्न श्री श्याम वो दीया भी जलेगा तुफान में... पर झुमे श्रद्धालु
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, झुमरी तिलैया। श्री श्याम शरण में आ जा रे... के तत्वाधान में 54वां मासिक अरदास कीर्तन पीजी विराज होटल के समीप कैलाश अग्रवाल मनीष अग्रवाल के निवास स्थल पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाबा श्याम का दरबार सजाया गया ज्योत के साथ भजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत में पूजा अर्चना हुई। 

आचार्य अनिल मिश्रा ने पूजा अर्चना करायी। यजमान के रूप में सुवीता मनीष अग्रवाल शामिल हुए। गणेश वंदना हार्दिक लडढा ने प्रस्तुत की। धनबाद से आये पंकज शर्मा ने जाकी लागी लग्न श्री श्याम में वो दीया भी जलेगा तुफान में... कलयुग में बाबा तेरा जोर है पकडो न हाथ कमजोर है... हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा... ओ मेरे बाबा... कीर्तन की है राज आज थानो आनो है... तथा दे दे दे संवारा मंदिर का कोना जब भी चाहे रूप देख रूप सालोना... जैसे भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालु भक्तों को खुब झुमाया। 

वहीं गायक रवि दाहिमा हार्दिक लडढा यश दाहिमा, सीमा सहल सगीता जेठवा ने बाबा श्याम वीर हनुमान बाबा भोले शंकर माता दुर्गा के अलावा राजस्थान के त्रिदेव पर आधारित भजन प्रस्तुत कर भक्ति के सागर में गोता लगाने का मौका दिया। इस अवसर पर श्याम प्रेमी ममता नरेडी का जन्म दिन पर केक काटकर बधाईयॉ दी गई। 

कार्यक्रम में मनोज लडढा, संतोष लडढा संजय नरेडी, अरविंद चौधरी, पप्पु सिंह, विवेक सहल, संजीव पिलानियॉ, आयुष पोददार, अजय शर्मा, संजय खेमानी संतोष अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, अमित संघई, अंकित वर्मा, संतोष सिंह, किसन संघई, उमाशंकर जगनानी, जितेर्न्द्र टिबेडेवाल, दिपेश जेठवा अन्नु कुमारी, उर्मिला अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल आदि उपस्थित थे। श्याम स्तुति एवं आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

विज्ञापन