चपेट में आये सामुदायिक भवन और आसपास के घर
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। कतरास के छाताबाद में एक बार फिर भू-धंसान हुआ है। भू-धंसान की चपेट में सामुदायिक भवन आया और जमीन में दरार आयी। वहीं आसपास के घर भी भू-धंसान की जद में आये। घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। इलाके में लगातार हो रहे भू-धंसान से लोगों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है।
7 जुलाई के बाद 7 अगस्त को भी भू-धंसान हुआ था। 7 अगस्त के भू-धंसान की घटना में दर्जनों घर जमींदोज हो गये थे। प्रभावित परिवार ने सामुदायिक भवन और परिसर को अस्थायी आशियाना बनाया था। छाताबाद के लोगों को सुरक्षित आवास में रहने की चिंता बढ़ गयी है।