Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रेलवे ने भटकी बच्ची को किया बरामद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रेलवे ने भटकी बच्ची को किया बरामद
विज्ञापन
कोडरमा। कोडरमा रेलवे स्टेशन नर 19 जनवरी को प्लेटर्फार्म सेख्या चार पर एक भूली भटकी लड़की को करामद किया है। इस बारे में निरीक्षक प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि कोडरमा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4 पर गस्ती व चेकिंग के क्रम में एक बच्ची को अकेली व सहमी हालत में देखा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रिया पटनायक, उम्र 16 वर्ष तथ पता के रुप में पिता बालेश्वर पटनायक, गली नंबर 7 सेसय, थाना सेसय, जिला पूरी, ओडिशा बताया। उसने बताया कि वह घर से कोलकता अपने घर के बगल के चाचा के साथ सिलाई का काम करने जा रही थी, लेकिन अब मेरे चाचा भी नही मिल रहे हैं व मैं भटक कर यहां स्टेशन पर पहुंच गयी हूं। बाद में बच्ची को रेसुब पोस्ट कोडरमा पर लाया गया और चाइल्ड केयर सेंटर कोडरमा की सदस्य पिंकी देवी को रेसुब पोस्ट कोडरमा पर बुलाकर बच्ची को कागजी कार्यवाही कर सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,837