सनातन धर्म और आध्यात्मिक चेतना पर आधारित हनुमान अंश फिल्म कार्यकर्ताओं के साथ देखीं डॉ. नीरा यादव
कोडरमा वासियों से परिवार के साथ फिल्म देखने की अपील, कहा- ऐसी फिल्में हमारी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ती हैं
एबीएन न्यूज नेटवर्क, झुमरी तिलैया। कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने बुधवार को झुमरी तिलैया स्थित आईलेक्स सिनेमा हॉल में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों, सभी मंडल अध्यक्षों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नीम करौली बाबा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश देखी। सनातन धर्म, आस्था और आध्यात्मिक चेतना पर आधारित इस फिल्म को देखने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।
फिल्म देखने के बाद डॉ. नीरा यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में संतों, महापुरुषों तथा आध्यात्मिक शक्तियों का विशेष महत्व रहा है। नीम करौली बाबा का जीवन सेवा, भक्ति, मानवता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हनुमान अंश जैसी फिल्में केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नयी पीढ़ी तक पहुंचाने का भी कार्य करती हैं।
उन्होंने कोडरमा वासियों से अपील करते हुए कहा कि लोग परिवार के साथ ऐसी फिल्मों को जरूर देखें। विशेष रूप से युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक विचारों से परिचित कराने में इस प्रकार की फिल्मों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक सोच, संस्कार और सेवा भावना को बढ़ावा देने वाली फिल्मों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
फिल्म देखने वालों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. नरेश पंडित, जिला उपाध्यक्ष गोपाल गुतुल, विजय यादव, विशाल कृष्णा, रवि मोदी, चंद्रशेखर जोशी, देवनारायण मोदी, डॉ. वीएमपी वर्णवाल, दिनेश सिंह, हरि पंडित, सुनील बड़गवे, पंकज वर्णवाल, इंद्रदेव वर्णवाल, संजय पासवान, महेश वर्मा, संजय शर्मा, मुकेश राम, अनुराग सिंह, विशाल भदानी, विजय शुक्ला, विजय राम, विनोद सिन्हा, अंकित गुप्ता, सुनीति सेठ, सबिता एकघरा, रीता लोहानी, रश्मि झा, लक्ष्मी वर्णवाल सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने फिल्म का आनंद लिया और इसके माध्यम से प्रस्तुत आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संदेश की सराहना की।