Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कोडरमा : जिप सदस्य मरकच्चो रीता देवी के पति की प्रथम पुण्यतिथि पर आदमकद प्रतिमा का अनावरण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोडरमा : जिप सदस्य मरकच्चो रीता देवी के पति की प्रथम पुण्यतिथि पर आदमकद प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मरकच्चो (कोडरमा)। जिप सदस्य मरकच्चो रीता देवी के पति स्व. दशरथ तिवारी की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को उनकी आदमकद प्रतिमा उनके निवास स्थल भगवतीडीह में स्थापित कर अनावरण किया गया। 

मौके पर विधायक बरकट्ठा अमित यादव, मनोज यादव, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, जिप अध्यक्ष कोडरमा रामधन यादव, पूर्व जिप अध्यक्ष सह-झामुमो नेत्री शालिनी गुप्ता, उपाध्यक्ष निर्मला देवी, जिप सदस्य शांति प्रिया उपस्थित हुए। 

नेताओं, परिजनों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने स्वर्गीय तिवारी की प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय दशरथ तिवारी के व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। 

उनकी प्रतिमा आने वाली पीढियां को उनके जीवन और कार्यों की याद दिलाती रहेगी। अनावरण के बाद ब्राह्मण भोजन, कुटुंब भोजन का कार्यक्रम किया गया। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिप सदस्य रीता देवी,रविशंकर तिवारी अर्जुन तिवारी, दिवाकर तिवारी, सुधांशु तिवारी, उत्तम तिवारी, जगदीश दास समेत बड़ी संख्या में सगे संबंधी, ग्रामीण एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

विज्ञापन