Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बेटी से दूर रहने का गम नहीं झेल पाये टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी, मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बेटी से दूर रहने का गम नहीं झेल पाये टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी, मौत
विज्ञापन

टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी की छत से गिरकर मौत, बेटी को मुंबई छोड़ने के बाद तनाव में थे संदीप पाल 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पूर्वी सिंहभूम। जिले के जमशेदपुर में टाटा स्टील के मर्चेंट मिल के पूर्व अधिकारी संदीप पाल की बहुमंजिला इमारत की छत से गिरने से मौत हो गयी। घटना बिरसानगर थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित विजया गार्डन फेज-7 की है।  जानकारी के अनुसार, संदीप पाल सोमवार सुबह अपने फ्लैट से निकलकर छत पर गये थे। इसी दौरान वह छत से नीचे गिर गये। 

गिरने की आवाज और घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर बिरसानगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि संदीप पाल पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। 

करीब 15 दिन पहले वह अपनी बेटी का दाखिला मुंबई के एक कॉलेज में कराने के बाद जमशेदपुर लौटे थे। परिजनों के मुताबिक, बेटी को मुंबई में छोड़ने के बाद वह उसकी सुरक्षा और वहां के माहौल को लेकर चिंतित रहते थे। पुलिस के अनुसार, घटना के समय शंकर हेंब्रम घर में सो रहे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटायी जा रही है।

विज्ञापन