- श्री श्याम मण्डल, रांची का 59वें चार दिवसीय वार्षिक श्री श्याम महोत्सव 17 से
टीम एबीएन, रांची। झारखण्ड राज्य की प्राचीनतम धार्मिक संस्था श्री श्याम मण्डल, रांची का 59वें चार दिवसीय वार्षिक श्री श्याम मोहत्सव आगामी 17 सितंबर 2026 से 20 सितम्बर 2026 रविवार तक अत्यंत धूमधाम व उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा । मोहत्सव के आयोजन श्री श्याम मण्डल रांची द्वारा निर्मित अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में आयोजित होगा।
विगत 3 माह से मण्डल के सैकड़ों सदस्य विभिन्न उप - समातियों के माध्यम से मोहत्सव की तैयारियों में समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं। मन्दिर परिसर की साफ सफाई व रंग रोगन का कार्य पूर्ण हो चुका है । पूर्ण मंदिर के साज सज्जा के लिए कोलकाता के कुशल कारीगरों का जत्था पूर्ण तन्मयता के साथ कार्य में जुटे हुए हैं।
ज्ञात हो कि प्रति वर्ष मोहत्सव में श्री श्याम दरबार का श्रृंगार एक विशिष्ठ स्थान रखता है - श्री श्याम प्रभु व मन्दिर में विराजमान बजरंगबली व कामना शिव परिवार के मनमोहक श्रृंगार के लिए कोलकाता से ही कुशल मालाकार रांची पहुंच चुके हैं। मोहत्सव में आने वाले भग्तों को पूर्ण सुविधा मिले इस कार्य का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। भक्तों की चरण पादुका रखने की व्यवस्था की जा रही है।
विस्तृत कार्यक्रम
प्रातः 8 बजे श्री श्याम मन्दिर में श्रृंगार आरती के पश्चात मण्डल के सदस्यों श्री श्याम प्रभु के जयकारों के साथ सुकुरहुटू गौशाला के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां विधिवत गौ माता का पूजन वन्दन के पश्चात गायों को गुड़, चोकर, रोटी, हरी सब्जी व चारा भावपूर्ण रूप से खिलाया जाएगा। चूंकि सनातन संस्कृति में गौमाता का सर्वोच्च स्थान है इसलिए गौमाता के पूजन वन्दन के साथ श्री श्याम मोहत्सव का शुभारंभ होगा। साथ ही संध्या 4 बजे बिरसा मुण्डा छात्रावास में 50 बच्चों के बीच पठन पाठन की सामग्री व राशन की सामग्री का वितरण किया जाएगा।
अपराह्न 4 बजे अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर से श्री श्याम प्रभु का विराट शोभा यात्रा प्रारम्भ होगी। शोभा यात्रा में श्री कृष्ण लीला पर आधारित झांकियों का समावेश होगा । सैकड़ों श्याम भक्त धर्म पताकाएँ व धार्मिक बैनर लेकर शोभा यात्रा के साथ चलेंगे साथ ही श्री श्याम मण्डल के सदस्यगण भारी संख्या में संगीतमय भजनों की वर्षा शोभा यात्रा में करेंगे।
शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण होगा - श्री श्याम प्रभु दिव्य रथ पर सवार होकर भक्तों को आशीष देते हुए नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। पूरे शोभा यात्रा मार्ग पर जगह जगह शहर के विभिन्न संस्थाओं द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत एवम श्री श्याम प्रभु की आरती की जायेगी। पूरी शोभा यात्रा में मण्डल द्वारा प्रसाद वितरण किया जायेगा । शोभा यात्रा में पारम्परिक वाध्यंत्र एवम बैंड पार्टी धार्मिक धुन बजाते हुए साथ में चलेगी।
श्री श्याम मोहत्सव का मुख्य कारक्रम अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में रात्रि 9 बजे प्रारम्भ होगा। श्री श्याम प्रभु के दिव्य शीश का अत्यंत मनोहरी एवम श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही मन्दिर में विराजमान बजरंगबली एवम शिव परिवार का भी भव्य श्रृंगार किया जाएगा।
प्रारम्भ में मण्डल के संरक्षक ओम प्रकाश जोशी गणेश पूजन कराएंगे तत्पश्चात् मण्डल के अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश बागला आंगतुक भक्तों का स्वागत कर मण्डल द्वारा प्रकाशित 59वें प्रेम पुष्प का विमोचन किया गया। रात्रि 10 बजे श्री श्याम प्रभु की दिव्य एवम अष्ठ प्रहर की अखण्ड ज्योत प्रज्वलित की जायेगी तथा श्री श्याम मण्डल , रांची के सदस्यों द्वारा गणेश वन्दना के साथ संगीतमय संकीर्तन का शुभारम्भ किया जाएगा।
इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को छप्पन भोग एवम 501 सवामणि व विभिन्न प्रकार के फलों का प्रसाद निवेदित किया जायेगा।
श्री श्याम मण्डल के वन्दना के पश्चात विशेष रूप नागपुर से पधारी प्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री निहारिका पुरोहित एवम स्थानीय मंडली के द्वारा सम्पूर्ण रात्रि भजनों की अमृत वर्षा कर श्री श्याम प्रभु को रिझायेंगे।
प्रातः 8 बजे 250 पुरुष एवम महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेश भूषा में संगीतमय सुन्दर काण्ड का पाठ किया जायेगा। तत्पश्चात श्री हनुमान मण्डल, रांची, श्री शिव भक्त मण्डल, रांची श्री श्याम मंडल कोलकाता एवं इंदौर से विशेष रूप से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक श्री शिवम रावल अनवरत भजनों की अमृत वर्षा करेंगे साथ ही इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को विशेष रूप से बनाए गए खीर चूरमा की सवामणि का भोग अर्पित किया जायेगा।
सम्पूर्ण दिवस भक्तों के लिए प्रसाद वितरण किया जायेगा। श्री श्याम मण्डल के द्वारा आयोजित श्री श्याम मोहत्सव का सीधा प्रसारण श्री श्याम मण्डल के यू ट्यूब चैनल पर प्रसारण किया जायेगा। रात्रि 10 बजे मण्डल के मंत्री धीरज बंका अपना वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर महाआरती के साथ चार दिवसीय श्री श्याम मोहत्सव का समापन होगा।
आज के इस प्रेसवार्ता में चन्द्र प्रकाश बागला, मनोज सिंघानिया, धीरज बंका, राजेश सारस्वत, विवेक ढांढनीयां, विकाश पाडिया, अजय शंकर साबू, नितेश लाखोटिया, अमीत जलान, प्रियांश पोद्दार उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री श्याम मण्डल श्री श्याम मन्दिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।