Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : सिजुआ स्टेडियम के क्षेत्र में चला पौधारोपण अभियान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : सिजुआ स्टेडियम के क्षेत्र में चला पौधारोपण अभियान
विज्ञापन
  • धनबाद : सिजुआ स्टेडियम के क्षेत्र में चला पौधारोपण अभियान

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिजुआ (धनबाद)। 
आज दिनांक 15/09/2026 मंगलवार को क्षेत्र संख्या V के कमांडर के निर्देश पर इंस्पेक्टर शक्ति कुमार ने सिजुआ स्टेडियम के पास पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

पौधारोपण कार्यक्रम में समाजसेवी टिंकू दास के अध्यक्षता में अविनाश, अंगद, शंकर, सोना तुरी, दीपक एवं समस्त सिजुआ युवा टीम मौजूद रहे। सभी ने पौधों की देखभाल और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

इंस्पेक्टर शक्ति कुमार ने अपने सम्बोधन में प्रकृति के संतुलन और जीवन में पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्होने ने कहा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करने उन्हें पानी देने का संकल्प लिया। 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समाज के अन्य लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित किया और प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना भी जागृत किया। वृक्ष, पानी और शुद्ध हवा जीवन जीने की अनमोल दवा Go Green Sijua Green

विज्ञापन