- धनबाद : हिलटॉप हाईराइज आउटसोर्सिंग के मजदूरों का शोषण
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मुदीडीह कोलियरी (धनबाद)। धनबाद के जोगता थाना अंतर्गत हिलटॉप हाईराइज आउटसोर्सिंग कंपनी में काम करने वाले मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर कंपनी के खिलाफ विरोध जताया है।
आउटसोर्सिंग कंपनी पिछले महीने 22 अगस्त को बंद हो चुकी है। मजदूरों का कहना है कि तीन महीने 13 दिन का भुगतान, 25 दिनों का वेतन और बोनस उन्हें दिया जाए। मजदूरों ने स्पष्ट कहा कि कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने के बाद कंपनी यहां से चली जाएगी, लेकिन उसके बाद उन्हें दोबारा काम तलाशने में कई दिन लग सकते हैं।
मजदूरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, वे किसी भी मशीन को यहां से बाहर नहीं जाने देंगे। वहीं, मामले को लेकर BCCL के प्रोजेक्ट ऑफिसर ने भी मजदूरों के सामने अपना पक्ष रखा और स्थिति को लेकर अपनी बात रखी।
इधर, अंजय सिंह ने भी मजदूरों की मांगों और पूरे मामले पर अपनी बात रखी। उन्होने कहा मैं पचीस दिन का बकाया हाजरी और पंद्रह दिन का कंपनी के तरफ से मजदूरी दिया जाएगा जिसका मजदूरों ने इंकार कर दिया और अपने यूनियन के नेता को इसकी सूचना दी।
अब बड़ा सवाल यह है कि मजदूरों की मांगों पर कंपनी और BCCL प्रबंधन क्या फैसला लेता है? क्या मजदूरों और प्रबंधन के बीच कोई सहमति बन पाएगी? फिलहाल मजदूरों का विरोध जारी है और पूरे मामले पर सभी की नजर बनी हुई है।