Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गोड्डा : 15 लाख का प्रतिबंधित पान मसाला जब्त, मामला दर्ज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गोड्डा : 15 लाख का प्रतिबंधित पान मसाला जब्त, मामला दर्ज
विज्ञापन
टीम एबीएन, गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिला प्रशासन ने बुधवार को नगर के थोक एवं खुदरा विक्रेताओं के यहां छापा मारकर लगभग 15 लाख रुपए मूल्य का प्रतिबंधित पान मसाला और गुटखा जब्त किया है। गोड्डा के उपमंडलीय अधिकारी (एसडीओ) ऋतुराज ने प्रतिबंधित पान मसाले की बरामदगी की सूचना देते हुए बताया कि इससे पहले भी जिले में थोक एवं खुदरा विक्रेताओं को प्रतिबंधित पान मसाला एवं गुटखा की बिक्री को लेकर आगाह किया गया था। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि कुछ थोक एवं खुदरा विक्रेता प्रशासन की चेतावनी को नजरअंदाज करके धड़ल्ले से प्रतिबंधित पान मसाले और गुटखा की बिक्री कर रहे हैं। ऋतुराज ने बताया कि प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आज थोक विक्रेता राजेश जायसवाल और पान मसालों के खुदरा विक्रेताओं के यहां छापा मार कर वहां से करीब 15 लाख रुपए कीमत के प्रतिबंधित पान मसाले और गुटखा बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि कानून का उल्लंघन करने वाले इन व्यवसायियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,583