Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 386
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद: अंगारपाथरा में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई माँ मनसा की पूजा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद: अंगारपाथरा में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई माँ मनसा की पूजा
विज्ञापन
  • धनबाद: अंगारपाथरा में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई माँ मनसा की पूजा
  • झामुमो व यूनियन नेता रतिलाल टुडू ने लिया आशीर्वाद

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बाघमारा (धनबाद)। प्रखण्ड अंतर्गत कतरास अंचल के वार्ड संख्या 5, अंगारपाथरा में सर्पों की अधिष्ठात्री देवी माँ मनसा की वार्षिक पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान, श्रद्धा और हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुई। यह धार्मिक अनुष्ठान स्थानीय निवासी गुलाब दास के निजी आवास पर आयोजित किया गया।

इस पावन अवसर पर झारखण्ड कोलियरी मज़दूर यूनियन बीसीसीएल ज़ोनल उपाध्यक्ष सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरीय नेता रतिलाल टुडू मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। उन्होंने माँ मनसा के चरणों में मत्था टेककर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा पूरे क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।

पूजा के उपरांत उपस्थित लोगों को श्री टुडू ने कहा कि माँ मनसा की उपासना हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति और प्रकृति पूजा की प्राचीन परंपरा का अभिन्न अंग है। ऐसे पावन धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारा और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने आयोजन के लिए गुलाब दास एवं उनके परिवारजनों की सराहना की।

वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई इस पूजा के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय सोरेन मन्नू चौहान, प्रेम दास,भोला कुमार, सोनू कुमार, भगीरथ महतो सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन