- चंद्रगुप्त कोल परियोजना के जोरदाग साइट ऑफिस में गणपति पूजा का शुभारंभ
एबीएन न्यूज नेटवर्क, केरेडारी। सीसीएल के अधीनस्थ कार्य कर रही चंद्रगुप्त कोल परियोजना की सुशी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जोरदाग साइट ऑफिस में सोमवार को गणपति पूजा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई।
पूजा के दौरान भगवान गणेश को फूल-माला, फल एवं विभिन्न पूजन सामग्रियों से सजाया गया। साइट ऑफिस परिसर में गणपति पूजा को लेकर श्रद्धा और भक्तिमय माहौल बना रहा। कंपनी के कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश से सुख-समृद्धि एवं कार्यों में सफलता की कामना की।
गणपति पूजा के शुभारंभ के अवसर पर साइट ऑफिस में भगवान गणेश की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर रामु सीओ, आर एस यादव जीएम अमरेश सिंह ए वी पी, बी प्रताप, के एल एम रामु, शामिल थे।