Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में कर्मचारियों को राजभाषा शपथ दिलायी गयी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में कर्मचारियों को राजभाषा शपथ दिलायी गयी
विज्ञापन
  • मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में राजभाषा पखवाड़ा 2026 के शुभारंभ के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा शपथ दिलायी गयी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में राजभाषा पखवाड़ा 2026 (दिनांक 14.09.26 से 30.09.26 तक) के शुभारंभ के अवसर पर राजभाषा संकल्प समारोह मनाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रंधक श्री अखिलेश मिश्र के दिशा-निर्देश में अपर मंडल रेल प्रबंधक(ओ.पी.) सह अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा समारोह में धनबाद मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा शपथ दिलायी गयी। 

अपर मंडल रेल प्रबंधक(ओ.पी.) द्वारा कहा गया कि हम भारत के नागरिक, संविधान द्वारा स्थापित नियमों के अनुरूप, संप्रभुता संपन्न भारत संघ की भाषायी एकता को बनाये रखेंगे तथा जाति, धर्म और प्रांतीयता की भावना से ऊपर उठकर अपना सारा काम-काज हिंदी में करें । इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।  

दिनांक 14.09.26 से 30.09.26 तक आयोजित राजभाषा पखवाड़ा-2026 के क्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिनमें हिंदी निबंध लेखन, टिप्पण-प्रारूप लेखन, राजभाषा क्विज तथा हिंदी वाक् प्रतियोगिता सम्मिलित होंगी। यह जानकारी मनीष शौरभ वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी ने दी।

विज्ञापन