- डीएवी पब्लिक स्कूल डोमचांच में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिंदी दिवस
एबीएन न्यूज नेटवर्क, डोमचांच। डीएवी पब्लिक स्कूल डोमचांच में आज हिंदी दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व, उसकी समृद्ध विरासत एवं भारतीय संस्कृति में उसके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और हिंदी दिवस के महत्व पर अपने विचार एवं प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान और गौरव की भावना विकसित हुई।