Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कतरास शाखाटांड में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला डिपो संचालित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कतरास शाखाटांड में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला डिपो संचालित
विज्ञापन
  • कतरास शाखाटांड में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला डिपो संचालित
  • रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। बीसीसीएल एरिया-4 अंतर्गत कतरास के लिलौरी स्थान फाटक के समीप शाखाटांड में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला डिपो संचालित किया जा रहा है, आसपास के इलाकों से बाइक और छोटे वाहनों के जरिए कोयला लाकर यहां भंडारण किया जाता है।

इस मामले को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गृह मंत्री अमित शाह, झारखंड पुलिस, झारखंड सरकार , धनबाद पुलिस , सीआईएफ को ट्वीट कर अवैध कोयला डिपो पर रोक लगाने की मांग की है।

रत्नेश कुमार ने आरोप लगाया कि डिपो में बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से कोयला जमा किया जाता है और फिर रात के समय वाहनों में लोड कर उसे भट्ठों तक भेजा जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि सीआईएफ की कड़ी कार्रवाई के बावजूद क्षेत्र में कथित अवैध कोयला कारोबार कैसे संचालित हो रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर अवैध कोयला डिपो और कोयला कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन