Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

तबीयत बिगड़ने के कारण देवेन्द्र नाथ महतो सदर अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
तबीयत बिगड़ने के कारण देवेन्द्र नाथ महतो सदर अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी
विज्ञापन
  • तबीयत बिगड़ने के कारण देवेन्द्र नाथ महतो सदर अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

टीम एबीएन, रांची। लंबे समय तक चले अनशन, धरना-प्रदर्शन तथा 24 जिलों की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के बाद आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ने के बाद उन्हें सदर अस्पताल, रांची में भर्ती कराया गया है, जहाँ चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। बताया गया कि उन्हें तेज बुखार, लगातार दस्त/डिसेंट्री, उल्टी तथा पूरे शरीर में दर्द की शिकायत है। चिकित्सकों द्वारा आवश्यक जाँच एवं उपचार किया जा रहा है।

देवेन्द्र नाथ महतो ने अपने सभी साथियों, छात्रों, अभ्यर्थियों, अभिभावकों एवं शुभचिंतकों से अपील की है कि वे चिंता न करें और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ बनाए रखें। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं के अधिकार, निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था तथा झारखंड के भविष्य के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन