टीम एबीएन, धनबाद। जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जीटी रोड पर रफ्तार के कारण हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर जोड़ा पीपल के समीप यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि तोपचांची की ओर से एक तेज रफ्तार कार गोविंदपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान कार जोड़ा पीपल के समीप जीटी रोड पर खड़े एक ट्रक में अनियंत्रित होकर जा घुसी। कार में दो लोग सवार थे, हादसे में कार में सवार दोनों की मौत मौके पर ही हो गई।