- बाघमारा थाना कांड संख्या 93/26 में प्राथमिकी अभियुक्त दिनेश रवानी गिरफ्तार
एबीएन न्यूज नेटवर्क, बाघमारा/धनबाद। बाघमारा थाना कांड संख्या 93/26, दिनांक 04 जुलाई 2026, के प्राथमिकी अभियुक्त दिनेश रवानी (करीब 28 वर्ष) को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनेश रवानी स्वर्गीय अरुण रवानी का पुत्र है। उसका स्थायी पता क्वार्टर नंबर 1065, न्यू माइंस कॉलोनी, सुदामडीह बताया गया है, जबकि वर्तमान में वह क्वार्टर नंबर M-80, भीमकनाली, थाना -बाघमारा, जिला धनबाद में रह रहा था।
उक्त मामले में आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 126(2), 115(2), 117(2), 109(1), 351(3), 352, 85 एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस की इस कार्रवाई को लंबित कांडों में फरार/नामजद आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत सोमवार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।