Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 11
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : न्यू साखे टोली की जर्जर सड़क निर्माण को लेकर सांसद प्रदीप वर्मा को सौंपा आवेदन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : न्यू साखे टोली की जर्जर सड़क निर्माण को लेकर सांसद प्रदीप वर्मा को सौंपा आवेदन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। नामकुम प्रखंड अंतर्गत मौजा आरा साखे टोली ट्रांसफार्मर से न्यू साखे टोली जाने वाली सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों की समस्या अब जनप्रतिनिधियों तक पहुंचायी गयी है। शुक्रवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (झारखंड सरकार) के पूर्व सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ राजा राम महतो और वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता न्यू साखे टोली निवासी मृत्युंजय प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा से महिलोंग स्थित उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर न्यू साखे टोली वासियों की ओर से आवेदन सौंपा। 

आवेदन के माध्यम से सांसद को बताया गया कि साखे टोली ट्रांसफार्मर से न्यू साखे टोली तक जाने वाली सड़क काफी दिनों से जर्जर स्थिति में है। सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं और बरसात का पानी जमा होने के कारण  स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बरसात के मौसम  में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। 

इस अवसर पर सांसद प्रदीप वर्मा ने स्थानीय लोगों की समस्या को गंभीरता से सुना और सड़क निर्माण के लिए  सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।  स्थानीय लोगों ने सांसद प्रदीप वर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन