बड़े पैमाने पर फल फूल रहा अवैध कोयला कारोबार
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। रामकनाली क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ सीआईएफ की कार्रवाई के बावजूद बेलांजाबाद इलाके में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर अवैध कोयला कारोबार जारी है। इसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की है।
रत्नेश कुमार का आरोप है कि रामकनाली क्षेत्र के कुशालपुर कुम्हारपट्टी में आज ही में अवैध खनन के वजह से चाल धंसने से एक बड़ी घटना घटी है इसके बावजूद अवैध खनन और चल रहे अवैध कोयला कारोबार थामने का नाम नहीं ले रही है।
उन्होंने कहा कि रामकनाली में सीआईएफ द्वारा अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसी क्षेत्र के बेलांजाबाद में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर बनाये गये अवैध मुहानों से खनन किया जा रहा है।
मजदूरों के जरिए कोयला काटकर एक स्थान पर जमा किया जाता है और फिर रात के समय वाहनों में लोड कर उसे भट्ठों तक भेजा जाता है। रत्नेश कुमार ने सवाल उठाया कि जब एक ही क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई हो रही है, तो बेलांजाबाद में कथित रूप से चल रहे अवैध कारोबार पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।
उन्होंने धनबाद एसएसपी द्वारा अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एसएसपी धनबाद क्षेत्र को ओर बेहतर बनाने में लगे हुए है धनबाद में ऐसे ही एसएसपी महोदय की जरूरत है लेकिन कुछ कोयला माफिया कथित तौर पर प्रशासन को गुमराह कर अवैध कारोबार संचालित कर रहे हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।