टीम एबीएन, रांची। जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा है कि कुछ लोग फेसबुक प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट को एडिट करके, झूठे पदनाम और मनगढ़ंत बातें जोड़कर हमारे आपसी रिश्ते, विश्वास और एकता को कमजोर करने की कूटनीतिक चाल रच रहे हैं।
ये लोग मुझे बदनाम नहीं बल्कि झारखंड के गरीब, किसान, मजदूर के नौकरी खरीद-बिक्री भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन, झारखंड में झारखंडियों को हक अधिकार के आंदोलन को कमजोर करने का साजिश रच रहें हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें ये मानसिकता के लोग प्रिय और हितकारी वचन बोलकर भारी नुकसान पहुंचाने वाले होते हैं।