Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड चैंबर चुनाव में टीम तुलसी पटेल ने मारी बाजी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड चैंबर चुनाव में टीम तुलसी पटेल ने मारी बाजी
विज्ञापन

13-8 से मिली जीत 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड चैंबर चुनाव में टीम तुलसी पटेल ने बाजी मार ली। मतगणना के बाद 21 सदस्यीय कार्यकारिणी चुनाव में टीम तुलसी पटेल के 21 प्रत्याशियों में से 13 ने जीत हासिल की है। दूसरी टीम को 8 प्रत्याशी ही जीते। वहीं, तीसरी टीम पी-21 का एक भी सदस्य नहीं जीत सका। 

इस वर्ष कुल 65 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। चुनाव परिणाम घोषणा चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर एवं पवन शर्मा ने की। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद तुलसी पटेल के अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया। अधिकारिक घोषणा जल्द होगी। चुनाव में कुल नौ महिलाएं खड़ी थी। इनमें छह महिलाओं ने जीत दर्ज की। मनीष जैन पहली बार चुनाव लड़े और जीत हासिल की। 

मुकेश अग्रवाल को सर्वाधिक वोट 

मुकेश अग्रलवाल को सबसे अधिक 1827 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहे डॉ अभिषेक रामाधीन को 1742 मिले। तीसरे स्थान पर प्रवीण लोहिया को 1725, चौथे स्थान पर तुलसी पटेल को 1622 और पांचवे स्थान पर विनीता सिंहघानिया को 1597 वोट मिले। 

प्रत्याशी और मिले वोट 

  • मुकेश अग्रवाल 1827 
  • डॉ अभिषेक रामाधीन 1742 
  • प्रवीण लोहिया 1725 
  • तुलसी पटेल 1622 
  • विनीता सिंघानिया 1597 
  • ज्योति कुमार 1535 
  • राम बांगड 1506 
  • मनीष जैन 1497 
  • नवजोत अलंग 1496 
  • निधि झुनझुनवाला 1450 
  • आस्था किरण 1441 
  • अमित अग्रवाल 1424 
  • राहुल साबू 1418 
  • रोहित पोद्दार 1384 
  • अनिल अग्रवाल 1360 
  • अमित शर्मा 1348 
  • रोहित अग्रवाल 1347 
  • अमित किशोर अग्रवाल 1344 
  • विकास विजयवर्गीय 1305 
  • मोनिका गोयनका 1300 
  • पूजा ढाढा 1288
विज्ञापन