चैंबर चुनाव में उम्मीदवारों और वोटरों सहित चेंबर के सभी सदस्यों ने गर्म आलूचोप और समोसे का लुत्फ उठाया
टीम एबीएन, रांची। फेडरेशन आॅफ झारखंड चैंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वार्षिक चुनाव के उपलक्ष पर हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ, रांची के द्वारा गरम समोसे, आलूचाप, चाय एवं पानी की व्यवस्था रखी गयी थी। अध्यक्ष अमरचंद बेगानी ने बताया प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10000 से ज्यादा समोसे, आलू चोप का स्वाद चुनाव में आने वाले सभी लोगों ने लिया।
झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के लिए सौभाग्य की बात है कि यह अवसर उन्हें साल में एक बार प्राप्त होता है। मौके पर महुआ माजी, न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल सहित शहर के कई विशिष्ट लोगों ने भी समोसे की तारीफ की।
संघ की ओर से मुख्य रूप से अध्यक्ष अमरचंद बेगानी, उपाध्यक्ष विवेक मोहता,सचिव हैप्पी किंगर, सह सचिव सौरभ कटारुका, कोषाध्यक्ष आशीष सिंघानियां, मनोरंजन समिति के संयोजक गौरव काबरा, महेश बजाज, बिपुल जैन, सुशील सोमानी, मुकेश काबरा, अनिल जालान, प्रमोद सारस्वत, मनोज पोद्दार, ब्रजेश जालान संघ के मुन्ना कुमार, राजेश कुमार सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे। उक्त जानकारी सह सचिव सौरव कटारुका ने दी।