एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। शहर के कतरास स्थित बुटूबावू बंगला के पास एक बार फिर भू-धंसान का बड़ा हादसा की सनसनीखेज खबर सामने आयी है। घटना के बाद इलाके में चिंता और अफरा-तफरी का माहौल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पूर्व विधायक जलेश्वर महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले को लेकर अपना बयान दिया।
इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और मौके की स्थिति को लेकर कई सवाल खड़े कर दिये हैं। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित जिम्मेदारों से आवश्यक कदम उठाने की मांग हो रही है।