टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम मंडल रांची की एक आम सभा आज दिनांक 13 सितंबर 2026 को श्री श्याम मंदिर के सभागार में आयोजित की गयी, जिसमें झारखंड राज्य की प्राचीनतम धार्मिक संस्था श्री श्याम मंडल, रांची का 59 वें चार दिवसीय वार्षिक श्री श्याम मोहत्सव आगामी 17 से 20 सितंबर 2026 रविवार तक अत्यंत धूमधाम व उत्साह के साथ आयोजित करने का निर्णय किया गया।
मोहत्सव के आयोजन श्री श्याम मण्डल रांची द्वारा निर्मित अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में आयोजित होगा। आज की सभा में विभिन्न उप-समितियों कर उनके माध्यम से मोहत्सव की तैयारियों में समर्पण भाव से कार्य पर विचार विमर्श कर मन्दिर परिसर की साफ सफाई व रंग रोगन का कार्य पर चर्चा की गयी।
ज्ञात है की प्रति वर्ष मोहत्सव में श्री श्याम दरबार का श्रृंगार एक विशिष्ठ स्थान रखता है- श्री श्याम प्रभु व मंदिर में विराजमान बजरंगबली व कामना शिव परिवार के मनमोहक श्रृंगार के लिए कोलकाता से ही कुशल मालाकार से करने का निर्णय किया गया। मोहत्सव में आने वाले भग्तों को पूर्ण सुविधा मिले इस कार्य का विशेष ध्यान रखा जायेगा।
आज की सभा में चन्द्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, विवेक ढांढनीयां, जितेश अग्रवाल, नितेश लखोटिया, प्रदीप अग्रवाल, राजेश सारस्वत, मनोज सिंघानिया, विकाश पाडिया, ज्ञान प्रकाश बागला, अशोक लाठ उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।