Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : निरसा चापापुर ओसीपी में कोयला चोरी के आरोप पर भारी बवाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : निरसा चापापुर ओसीपी में कोयला चोरी के आरोप पर भारी बवाल
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला से मारपीट के आरोप पर भड़के ग्रामीण 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, निरसा (धनबाद)। चापापुर ओसीपी में रविवार सुबह कोयला चोरी के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हो गया। रामकनाली की एक बुजुर्ग महिला को सीआईएसएफ एवं ईसीएल के सुरक्षा कर्मियों द्वारा पकड़े जाने और उसके साथ मारपीट किये जाने के आरोप के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। 

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण ओसीपी परिसर पहुंचे और सुरक्षा कर्मियों से बहस शुरू हो गयी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी दौरान कुछ वाहनों में तोड़फोड़ किए जाने की भी सूचना सामने आयी है। ग्रामीणों ने बुजुर्ग महिला के साथ कथित मारपीट को लेकर कड़ी नाराजगी जतायी और मामले में कार्रवाई की मांग की। 

वहीं, कोयला चोरी के आरोप और उसके बाद हुए विवाद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद की शुरूआत किन परिस्थितियों में हुई और वाहनों में तोड़फोड़ किसने की।

विज्ञापन