रांची: ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट मामले की जांच करने अस्पताल पहुंची जांच कमेटी
टीम एबीएन, रांची। रांची के रिंग रोड स्थित ट्यूलिप हॉस्पिटल में बीते दिनों मरीज के परिजनों और अस्पताल कर्मियों के बीच हुई मारपीट मामले को लेकर जांच कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। जांच कमेटी आज शनिवार को ट्यूलिप हॉस्पिटल पहुंची। वहीं रांची सिविल सर्जन डॉ अमरेंद्र प्रसाद भी ट्यूलिप हॉस्पिटल पहुंचे।सिविल सर्जन के नेतृत्व में टीम ट्यूलिप हॉस्पिटल की जांच कर रही है। साथ ही पूरी घटना की जानकारी ले रही है।
बताते चलें मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने पूरे मामले में तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। मंत्री ने दो दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि निजी अस्पताल चाहे किसी बड़े नेता, कारोबारी, पूंजीपति या प्रभावशाली व्यक्ति का ही क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है। नियमों का उल्लंघन पाया गया तो जुर्माने से लेकर अस्पताल को सील करने तक की कार्रवाई की जाएगी। मेरे लिए जनता सर्वोपरि है।