Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

मांगों पर विचार नहीं किया गया तो, 2 दिसंबर को राज्य स्तरीय रिले भूख हड़ताल की जायेगी : एआई पीआरपीए

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मांगों पर विचार नहीं किया गया तो, 2 दिसंबर को राज्य स्तरीय रिले भूख हड़ताल की जायेगी : एआई पीआरपीए
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 12 सितंबर को शहीद चौक, रांची पर  राष्ट्रीय आह्वान  के  तहत 11सूत्री मांगों के समर्थन में  द्वितीय चरण का राज्य स्तरीय धरना का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता साधन कुमार सिन्हा, पूर्व वरिष्ठ डाक अधीक्षक एवं राज्य अध्यक्ष ने की।  

इससे पूर्व 10 अगस्त को मंडलीय स्तर पर  धरना का आयोजन किया गया था तथा 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सचिव डाक विभाग को भेजा गया था। धरना में एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें कहा गया कि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 2 दिसंबर को राज्य स्तरीय रिले भूख हड़ताल की जायेगी। 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सचिव, डाक विभाग को स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा गया। 

मुख्य मांगें 

  1. आर टी पी की सेवा अवधि का नियमितीकरण  
  2. डाक घरों से पेंशन संबंधित कार्यों को डाक लेखा कार्यालयों को हस्तांतरित करने पर अविलंब रोक लगायी जाय और संबंधित आदेश को वापस लिया जाय  
  3. 30 जून एवं 31 दिसंबर  को पेंशनर्स को मिलने वाली  वेतन वृद्धि का लाभ  पारिवारिक पेंशनर्स को भी दिया जाय 
  4. पारिवारिक पेंशन के निपटारे  में अप्रत्याशित विलंब पर रोक लगाई जाय  
  5. प्रशासनिक मामले के निपटारे में विलंब के कारण पेंशन भुगतान में अप्रत्याशित विलंब की संभावना को समाप्त किया जाय 
  6. 10 साल से कम सेवा देने वाले ग्रामीण डाक सेवकों को सीजी एच एस का लाभ सुनिश्चित किया जाय आदि 

धरना से पूर्व पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक के डी राय व्यथित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सचिव एम जेड खान ने कहा कि  केंद्र सरकार वैलिडेशन संशोधन के माध्यम से 31 दिसंबर 2025 तक सेवानिवृत  कर्मियों के पेंशन का रिवीजन नहीं करने जा रही है। टर्म आॅफ रेफरेंस जो आठवें वेतन आयोग को  18 अगस्त को डिपार्टमेंट आॅफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग द्वारा  भेजा गया है ,उसमें 65 लाख केंद्रीय पेंशनर्स को शामिल नहीं किया है जिसके कारण इन्हें आठवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित कर दिया जायेगा। 

इस ड्राकनियन संशोधन एवं टर्म आॅफ रेफरेंस में संशोधन ना करने, अंतरिम राहत की मंजूरी,तथा 50% मंहगाई भत्ता/ मंहगाई राहत को मूल वेतन एवं पेंशन में समायोजित करने को लेकर 19 मार्च को शहीद चौक रांची पर 11 सूत्री मांगों के समर्थन में झारखंड के फोरम आॅफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा 3 बजे धरना दिया जायेगा, जिसमें पोस्टल /आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन सहित रेलवे, बीएस एनएल, केंद्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन एवं बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन भी शामिल होंगे। 

25 नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना आयोजित किया जायेगा, जिसमें झारखंड से एक दर्जन  से अधिक  पोस्टल पेंशनर्स भाग लेंगे। 
आज की बैठक को साधन कुमार सिंहा, के डी राय व्यथित, जी एन शर्मा, त्रिवेणी ठाकुर, बलदेव साहू, हरिराम तिवारी, बिपिन चौधरी, अशोक कुमार एवं नरेश लाल ने संबोधित किया। 

मुख्य उपस्थिति राजेश तांती, हसीना तिग्गा, अमिता तिर्की, परीक्षित सेठ, रंगनाथ पांडेय, त्रिलोकी नाथ साहू, देव चरण साहू, अख्तर शाह, रमेश दुबे, अवधेश पाठक, दीपक वर्मा, इसाक मिंज, आर बैठा, आर के मिंज, राजेंद्र महतो, पास्कल बोदरा, एस पी मंडल, रामेश्वर प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, बी एन मिश्र, सुशीला कुजूर, के एम सिन्हा, एस पी सिन्हा, मो इजहार, सुमित्रा देवी, राम लखन सिंह आदि। उक्त जानकारी आल इन्डिया पोस्टल आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन, झारखंड रांची के राज्य सचिव एम जेड खान ने दी।

विज्ञापन