Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : छाताबाद काजू बगान में फिर बना गोफ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : छाताबाद काजू बगान में फिर बना गोफ
विज्ञापन
  • धनबाद : छाताबाद काजू बगान में फिर बना गोफ
  •  तालाब का पानी जमीन में समाया; हजारों लोग दहशत में

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद काजू बगान में शनिवार को एक बार फिर जमीन में गोफ बनने से इलाके में हड़कंप मच गया। गोफ में तालाब का पूरा पानी तेजी से जमीन के अंदर समाने लगा। घटना के बाद आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।

बताया जाता है कि कुछ दिन पहले भी इसी इलाके में गोफ बना था, जिसके कारण तालाब का पूरा पानी जमीन में समा गया था। इसके बाद बीसीसीएल की ओर से गोफ की भराई कराई गई थी। इसके बावजूद अब उसी क्षेत्र में दूसरी जगह फिर से गोफ बनने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों के अनुसार, नए बने गोफ में लगातार तालाब का पानी समा रहा है। आसपास बड़ी आबादी निवास करती है, ऐसे में किसी बड़े हादसे की आशंका को लेकर लोग भयभीत हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और बीसीसीएल प्रबंधन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि 7 जुलाई और 7 अगस्त को भी छाताबाद के दूसरे छोर पर भू-धंसान की घटनाएं हुई थीं। इन घटनाओं में करीब दो दर्जन घर क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई थी, जिसके बाद सैकड़ों लोगों को अपने घर छोड़कर दूसरी जगह शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

लगातार हो रही भू-धंसान और गोफ की घटनाओं ने छाताबाद की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि प्रभावित क्षेत्र का तकनीकी सर्वेक्षण कराकर खतरे का आकलन किया जाए और संवेदनशील इलाकों में तत्काल स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

विज्ञापन