Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : श्री सत्यनारायण मंदिर स्टेशन रोड झरिया में अमावस्या पर हुआ सामूहिक रुद्राभिषेक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : श्री सत्यनारायण मंदिर स्टेशन रोड झरिया में अमावस्या पर हुआ सामूहिक रुद्राभिषेक
विज्ञापन
  • धनबाद : श्री सत्यनारायण मंदिर स्टेशन रोड झरिया में अमावस्या पर हुआ सामूहिक रुद्राभिषेक

एबीएन न्यूज नेटवर्क, झरिया (धनबाद)। 12 सितंबर श्री सत्यनारायण मंदिर स्टेशन रोड झरिया में अमावस्या के उपलक्ष्य में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।रुद्राभिषेक कराने का 701 यजमानों ने संकल्प लिया।

मुख्य यजमान के रूप में अखिलदेव एवं नीलू प्रिया पूजा में बैठे। इनके साथ अन्य यजमान  के रूप में विभा त्रिवेदी, प्रियंक भट्ट, गीता देवी, रमेश सिंह, गिरीश पंडित, आलोक कुमार, उर्मिला पाण्डेय, रंजू देवी, ममता कुमारी, बिना देवी, आराधना प्रजापति भी पूजन में शामिल हुवे।

इस अवसर पर भगवान शंकर का विशेष श्रृंगार किया गया था एवं 11 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शंकर का षोडशोपचार पूजन कराया एवं रुद्राभिषेक का सस्वर पाठ किया। 

रुद्राभिषेक मंत्रोच्चार करने वाले ब्राह्मणों में मोहित पांडे योगेश जोशी जगदीश भट्ट संजय पांडेय बंटी पाण्डेय विनोद पाण्डेय दिलीप पाण्डेय दिवाकर पाण्डेय मोहन पाण्डेय धीरेन्द्र पाण्डेय संजय पाण्डेय दीपक पाण्डेय रामश्रेष्ठ झा इत्यादि शामिल थे।

रुद्राभिषेक के अंत में आरती करके प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन हरीश कुमार जोशी अधिवक्ता ने किया उन्होंने बताया पिछले 44 वर्षों से प्रत्येक वर्ष श्रावण भादो अमावस्या के दिन सभी के सहयोग से रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी भक्तगण का भरपूर सहयोग मिलता है सभी की मनोकामना पूरी होती है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में होमेस जोशी, चेतन मपारा, मोहित सिन्हा, प्रथम जोशी, हर्ष दवे, जिग्नेश दवे, जयंत त्रिवेदी, सुमित मिश्रा, डॉक्टर उपेंद्र दवे, मधुसूदन शाह, किशोर त्रिवेदी, नीरज ठक्कर, अतुल मंडल, विनीत गराछ, राजू वर्मा, शारदा जोशी, शीतल ठक्कर, देवांशी त्रिवेदी, मीना चौहान, नयना बहन, जश्मिना जोशी इत्यादि का विशेष योगदान रहा। 

विज्ञापन