Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद बरवाअड्डा के जंगल में चल रही थी नकली अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद बरवाअड्डा के जंगल में चल रही थी नकली अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री
विज्ञापन
  • धनबाद बरवाअड्डा के जंगल में चल रही थी नकली अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री
  • छापेमारी में भारी मात्रा में सामान जब्त

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बरवाअड्डा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साधोबाद गांव के समीप ताराटांड़ जंगल में चल रही नकली अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। शुक्रवार देर रात हुई छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में नकली शराब बनाने का सामान बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, मौके से कच्चा स्प्रीट, नामी अंग्रेजी ब्रांड के रैपर, खाली बोतलें, ढक्कन और दर्जनों पेटियों में पैक नकली शराब की बोतलें जब्त की गई हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घने जंगल का फायदा उठाकर गिरोह लंबे समय से नकली शराब तैयार कर उसकी सप्लाई कर रहा था। पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

 पुलिस ने बरामद सभी सामान को जब्त कर थाना पहुंचाया है। वहीं फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध और नकली शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

विज्ञापन