Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

भंडरा : बीआरसी में किया गया शिक्षक सम्मान समारोह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भंडरा : बीआरसी में किया गया शिक्षक सम्मान समारोह
विज्ञापन

भंडरा : बीआरसी में किया गया शिक्षक सम्मान समारोह

एबीएन न्यूज नेटवर्क, भंडरा। बीआरसी में शुक्रवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीडीओ प्रतिमा कुमारी और बीईईओ राजीव रंजन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 

मौके पर बीडीओ ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि चैलेंज के बाद भी शिक्षकों द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वाहन बखूबी किया जा रहा है। जो निश्चित रुप से सम्मानीय है। शिक्षकों का यह संकल्प और सम्मान आगे भी बरकरार रहे ,यही कामना है।

बीईईओ ने सभी उपस्थित सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक अपने कार्यों के प्रति आगे बढ़े और निष्ठा पूर्वक कार्य करें। कार्यक्रम में भंडरा स्कूल के बिंदिया कुमारी, टोटो के कुमार कुंदन मिश्रा, अकाशी के श्वेता बखला, कचमची के पवन कुमार, जमगाई के विजय लक्ष्मी, पोडहा के राजेश बैठा, भैसमुंदो के फूलमनी कुमारी, गोपाल साहू, गडरपो के अंजू कुजूर, सोरंदा पतराटोली के मंगरा उरांव, पंडरिया टानाटोली के दिगम्बर मिश्रा और बड़ा अम्बेरा स्कूल के दिलीप भगत को उनके उत्कृष्ठ कार्यों के लिये पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर उक्त सभी शिक्षक प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि सम्मान पाकर अब हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। इस दौरान बीपीओ रामविजय खलखो और अभी बीआरपी सीआरपी उपस्थित थे।

विज्ञापन