- रामकनाली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर फल फूल रहा अवैध कोयला कारोबार
- रत्नेश कुमार ने कार्रवाई की मांग की
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री अमित शाह, झारखंड सरकार, झारखंड पुलिस, धनबाद पुलिस, विधायक रागिनी सिंह, विधायक सरयू राय, सीआईएफ को ट्वीट कर रामकनाली क्षेत्र में कथित रूप से बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है ।
रत्नेश कुमार ने अपने ट्वीट में आरोप लगाया कि रामकनाली क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध मुहाने बनाकर मजदूरों के माध्यम से कोयला निकाला जा रहा है। उनका कहना है कि रात के समय ट्रकों में कोयला लोड कर उसे कथित रूप से भट्ठों तक भेजा जा रहा है।
उन्होंने सवाल उठाया कि सीआईएफ के कार्यवाई के बावजूद क्षेत्र में कथित अवैध कोयला कारोबार बड़े पैमाने पर जारी है । रत्नेश कुमार के मुताबिक, प्रशासन को कथित तौर पर गुमराह कर रामकनाली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कोयले का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि लगातार कार्रवाई के बावजूद यदि अवैध कोयला कारोबार जारी है जिससे प्रशासन की भी छवि धूमिल हो रहा है । उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर अवैध कोयला कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने तथा कोयला तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।