Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 12
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

भादो अमावस्या पर राणी सती दादी मंदिर पहुंचे विधायक जयराम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भादो अमावस्या पर राणी सती दादी मंदिर पहुंचे विधायक जयराम
विज्ञापन
  • भादो अमावस्या पर राणी सती दादी मंदिर पहुंचे विधायक जयराम महतो, राज्य की खुशहाली की कामना

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। डुमरी विधायक जयराम महतो गुरुवार को कतरास स्थित श्रीश्री राणी सती दादी मंदिर पहुंचे। भादो अमावस्या महोत्सव के अवसर पर उन्होंने दादी जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

मंदिर के पुरोहित अजय शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधायक को पूजा-अर्चना कराई। पूजा के बाद मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने दादी जी का पट्टा पहनाकर जयराम महतो का स्वागत किया।

पत्रकारों से बातचीत में जयराम महतो ने कहा कि वे राज्य की खुशहाली, सुख-समृद्धि और शांति के लिए माता का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि राणी सती दादी माता के प्रति उनकी गहरी आस्था है और वे प्रत्येक वर्ष यहां आकर पूजा-अर्चना करते हैं।

इस अवसर पर मंदिर कमेटी के डॉ. विश्वनाथ चौधरी, सचिव राजेश केडिया, प्रदीप सोनी, पप्पू राजगढ़िया, अर्जुन अग्रवाल, मिंटू जलान, मणि शर्मा, बुलबुल राजगढ़िया, दीपक केडिया, राजेश स्वर्णकार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन