- रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति की वार्षिक आम बैठक 13 को
टीम एबीएन, रांची। रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति की वार्षिक आम बैठक दिनांक 13 सितंबर दिन रविवार समय 11:00 बजे दिन से बिहार क्लब रांची के सभागार में आयोजित किया का है।
इस बैठक में रांची महानगर से जुड़े हुए सभी पूजा समिति एवं पदाधिकारी से आग्रह है कि बैठक में उपस्थित होकर अपने विचारों से महानगर पूजा समिति को अवगत करा कर इसे सफल बनाएं। उपरोक्त जानकारी आजीवन मुख्य संयोजक डॉक्टर अजीत सहाय एवं महामंत्री रवींद्र वर्मा ने संयुक्त रूप से दी।
एजेंडा
- आय-व्यय ब्योरा।
- वर्ष 2026 -27 की कार्यकारिणी का गठन।
- अन्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से।