Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 234
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : महिला को ट्रैफिक जवान ने मारा धक्का, भारी बवाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : महिला को ट्रैफिक जवान ने मारा धक्का, भारी बवाल
विज्ञापन

धनबाद : बैंक मोड़ में ट्रैफिक जवान पर महिला को धक्का देने का आरोप, लोगों ने किया जमकर विरोध 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बैंक मोड़ क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक जवान पर राह चलती महिला को धक्का देने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि धक्का लगने के बाद महिला सड़क पर औंधे मुंह गिर गई और घायल हो गयी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैफिक जवान की कथित हरकत का विरोध किया। 

इस दौरान जवान और स्थानीय लोगों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। घटना को लेकर मौके पर कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही। बाद में स्थानीय लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। घटना को लेकर लोगों में ट्रैफिक जवान के व्यवहार के प्रति नाराजगी देखी गयी।

विज्ञापन