साहित्यकार उमानाथेंद्र गुरु का निधन, शोक
एबीएन न्यूज नेटवर्क, डोमचांच। प्रखंड के कालीमंडा निवासी प्रख्यात शिक्षाविद् व साहित्यकार उमानाथेंद्र गुरु का गुरुवार को प्रातः परमहंसधाम मेॅ निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे।
उन्होंने अपने जीवन काल में राज्य संपोषित हाई स्कूल, चंदवा, जिला-पलामू, चंद्रावती स्मारक उच्च विद्यालय, डोमचांच, शिक्षक-प्रशिक्षण महाविद्यालय, गोला, चितरपुर, इंटर व डिग्री काॅलेज, डोमचांच में अध्यापन का कार्य किया। साथ ही उन्होंने निबंध- नवोदय, नवलशाही की बालूशाही नामक पुस्तकों की रचना की। इसके अलावा दर्जनों कविताओं की रचना की। वे अपने पीछे दो पुत्र एवं एक पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए।
उनके निधन पर शोक प्रकट करने वालों में शिक्षाविद् कामाख्या नारायण सिंह, कांग्रेस नेत्री लीलावती मेहता, सुनील कुमार सिन्हा, शिवकुमार मेहता, मिथिलेश मेहता, बसंत कुमार, दिलीप यादव, वीरेंद्र कुमार मेहता, संजीत साव, पंकज कुमार अंबष्ठ, प्रवीण कुमार, गणेश पाण्डेय, मलय कुमार पाण्डेय, नरेश कुमार वर्णवाल, नंद किशोर शर्मा, विजय शर्मा, संजय मोदी, डाॅ बिपिन कुमार आदि के नाम शामिल हैं।