Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 26
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल के कवि सम्मेलन में नारी सम्मान पर जोर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल के कवि सम्मेलन में नारी सम्मान पर जोर
विज्ञापन
  • कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल के कवि सम्मेलन में नारी सम्मान पर जोर
  • सेक्रेड हार्ट स्कूल में कवि सम्मेलन का आयोजन
  • बच्चों ने पर्यावरण, बेटी बचाओ, नारी सम्मान और सामाजिक विषयों को बनाया कविता का आधार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, झुमरी तिलैया। सेक्रेड हार्ट स्कूल में 10 सितंबर को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत विषय के लिए था, जिसमें 50 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया।

इस प्रतियोगिता में वर्ग 5 से 10वीं तक के छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ, महिला सम्मान सहित अन्य सामाजिक विषयों को अपनी कविता का आधार बनाया। संस्कृत में पीहू सिंह, अलका कुमारी और उज्ज्वल कुमार को क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान मिला।

अंग्रेजी में आराध्य श्री, निधि गुप्ता, अदृशा प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। हिंदी कविता वाचन में ऋषिका कुमारी, श्रेया कुमारी, अतुल चंद्रा, रागिनी कुमारी, तनीषा, प्रवीण कुमार राज, प्रिया कुमारी, आरफा परवीन, बुशरा परवीन, सृष्टि कुमारी अपने-अपने क्लास में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।

जबकि क्लास 9 औऱ 10 में रिमझिम कुमारी, साहिबा प्रवीण और शरण्या सिंह प्रथम, द्वितीय औऱ तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक की भूमिका अभिलाषा सिंह, कुरेश शर्मा, विक्रम कुमार दांगी और मनोज पांडेय ने निभाई। विकास कुमार थापा ने तकनीकी सहयोग किया।

इस मौके पर विद्यालय के सहायक निदेशक मनोज कुमार सिंह ने बच्चों की प्रस्तुतियों को साराहा और कविता वाचन के कई टिप्स बताए। जबकि प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा  ने कहा की ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। उनके अंदर सामाजिक विषयों और मूल्यों की समझ विकसित होती है।

सुशांत सिंह, अंशिका कुमारी, सोमी प्रिया, सृष्टि कुमारी औऱ सुष्मिता रंजन की प्रस्तुति भी सराहनीय रही। आयोजन की सफलता में उप प्राचार्य प्रवीण कुमार, कोऑर्डिनेटर अमृत शंकर झा, रूटिंग कोऑर्डिनेटर दीपक सर्राफ, किशोर कुणाल सहित अन्य शिक्षकों का योगदान रहा।

विज्ञापन