Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : फरार वारंटी प्रकाश डोम गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : फरार वारंटी प्रकाश डोम गिरफ्तार
विज्ञापन
  • फरार वारंटी प्रकाश डोम गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी के बाद भेजा गया जेल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत पुलिस ने एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, GR Case No. 269/14 के फरार वारंटी प्रकाश डोम उर्फ ओम प्रकाश, पिता–हीरालाल डोम, निवासी–खास गोविंदपुर, थाना कतरास को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात उसे मंडल कारा, धनबाद भेज दिया गया। कतरास थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन