Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में 10 सितंबर को उमंग और भक्तिभाव से मनेगा श्रीकृष्ण छठी महोत्सव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में 10 सितंबर को उमंग और भक्तिभाव से मनेगा श्रीकृष्ण छठी महोत्सव
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। परमहंस संत डॉ. सदानंद महाराज जी के पावन सानिध्य में एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव 10 सितंबर, दिन गुरुवार को हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया जायेगा। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की जा रही है। 

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि छठी महोत्सव के अवसर पर श्री राधा-कृष्ण का जड़ित एवं आकर्षक आभूषणों से भव्य श्रृंगार किया जायेगा। भगवान श्रीकृष्ण को सुंदर झूले में विराजमान कर झूलन उत्सव भी मनाया जायेगा। श्रद्धालु भक्ति एवं श्रद्धा के साथ भगवान के मनोहारी स्वरूप के दर्शन करेंगे। महोत्सव के क्रम में भगवान श्री राधा-कृष्ण को विभिन्न प्रकार के दिव्य एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग अर्पित किया जायेगा। इसमें विशेष रूप से केसरिया खीर, पेड़ा, माखन-मिश्री, पंजीरी, फल एवं नारियल शामिल रहेंगे। 

मंदिर के पुजारी द्वारा विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान को भोग अर्पित किया जायेगा। इसके पश्चात भगवान की विशेष आरती की जायेगी। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में भाव-विभोर होकर भजन एवं संकीर्तन करेंगे। पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय वातावरण में सजाया जाएगा।

ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि श्रीकृष्ण छठी महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि भक्ति, प्रेम, सेवा और सामूहिक आनंद का पर्व है। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का स्मरण करते हुए यह उत्सव श्रद्धालुओं को वात्सल्य, प्रेम, समर्पण एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

महोत्सव के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। ट्रस्ट की ओर से रांची एवं आसपास के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होकर भगवान श्री राधा-कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गयी है।

विज्ञापन