Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

खास सिजुआ दलाहीटांड़ में कथित अवैध कोयला कारोबार बेखौफ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
खास सिजुआ दलाहीटांड़ में कथित अवैध कोयला कारोबार बेखौफ
विज्ञापन

दिन के उजाले में खुलेआम चलाया जा रहा अवैध कोयला कारोबार 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड डीजीपी को पत्र लिखकर कहा कि तेतुलमारी क्षेत्र अंतर्गत खास सिजुआ दलाहीटांड में कथित तौर पर अवैध कोयला कारोबार जोर-शोर से चलाया जा रहा है, अवैध मुहाने बनाकर मजदूरों के जरिए कोयला निकाला जा रहा है और दिनभर निकाले गए कोयले को रात होते ही ट्रकों में लोड कर विभिन्न भट्ठों तक पहुंचाया जा रहा है। 

यह गतिविधि खुलेआम चल रही है लेकिन कोई कार्यवाई तक नहीं होती है । इस कथित कोयला कारोबार को आखिर किसका आशीर्वाद प्राप्त है जो दिन के उजाले में अवैध कोयला कारोबार धड़ले से चला रहे है । वहीं, लगातार अवैध कारोबार की चर्चा से थाना प्रभारी की भी छवि धूमिल हो रही है। धनबाद के एसएसपी की भी छवि को धूमिल की जा रही है। 

धनबाद के एसएसपी लगातार अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने में लगे रहते है लेकिन कुछ कोयला माफिया प्रशासन को गुमराह करके अवैध कोयला कारोबार संचालित कर रहे है। कि लगातार अवैध कोयला कारोबार के वजह से आये दिन भू धसान जैसे घटनाएं घट रही है लेकिन फिर भी कोयला तस्करी थामने का नाम नहीं ले रहा है जोरो शोरो से दिलाहीटांड खास सिजुआ में चल रहा है अवैध कोयला कारोबार।

विज्ञापन