Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : एक दिवसीय किसान-वैज्ञानिक अंतरमिलन कार्यक्रम संपन्न, 92 कृषकों ने लिया भाग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : एक दिवसीय किसान-वैज्ञानिक अंतरमिलन कार्यक्रम संपन्न, 92 कृषकों ने लिया भाग
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी कार्यालय, धनबाद के तत्वावधान में आज गोविंदपुर प्रखंड के सहराज पंचायत में एक दिवसीय किसान-वैज्ञानिक अंतरमिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल सुरक्षा और भूमि संरक्षण के वैज्ञानिक उपायों से अवगत कराना था। 

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. नवीन ने उन्नत खेती, कीट प्रबंधन और मौसम अनुकूल फसल चक्र पर विस्तृत जानकारी साझा की। पौधा संरक्षण पदाधिकारी श्वेता कश्यप ने फसलों को विभिन्न रोगों से बचाने के उपाय, जैविक कीटनाशकों का संतुलित प्रयोग और विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डाला। जबकि जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी शिवा कुमार ने मृदा स्वास्थ्य, मिट्टी की जांच और भूमि संरक्षण के तौर-तरीकों से कृषकों को अवगत कराया। विवेक मोहन एवं मनीष कुमार ने कृषि प्रबंधन और सरकारी अनुदान योजनाओं के लाभ उठाने की प्रक्रिया स्पष्ट की। 

कार्यक्रम में गोविंदपुर किसान साथी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के अब्दुल कयूम अंसारी, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि, पंचायत समिति प्रतिनिधि तथा एकलव्य विद्यालय के अध्यक्ष प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अंतरमिलन गोष्ठी में उषा देवी, रीता देवी, सुभद्रा देवी, सरिता देवी, संतोष कुमारी, नामिता देवी, बिजली देवी, फुलिया महताइन, शान्ति देवी सहित कुल 92 कृषकों ने वैज्ञानिकों से सीधा संवाद कर अपनी कृषि समस्याओं का समाधान प्राप्त किया।

विज्ञापन